फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गीडा में व्यापारी के मुनीम से लूट का पर्दाफाश

Sat, 18 Nov 2017 08:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
arrest - फोटो : demo
विज्ञापन
गीडा में मुनीम से नकदी और मोबाइल फोन लूटने वाले दो बदमाशों को गिरफ्तार कर पुलिस ने उन्हें जेल भेज दिया है। उनके पास से लूटे गए 9 हजार रुपये और मोबाइल फोन भी बरामद हो गए हैं। दोनों बदमाश चेन स्नेचिंग की एक घटना में भी शामिल थे।
विज्ञापन


सहजनवां थाने में सीओ कैंपियरगंज आशुतोष कुमार ने बताया कि 24 अक्टूबर को नांगालिया फूड इंडस्ट्रीज गीडा के मुनीम से बाइक सवार बदमाशों ने 87 हजार रुपये लूट लिए थे। पुलिस मामले की जांच कर रही थी। शनिवार को गीडा चौराहे के पास से पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। उनकी पहचान सिकरीगंज के रामडीह निवासी वाल्मीकि शुक्ला और कमल ओझा के रूप में हुई है। दोनों ने 20 सितंबर को एक महिला के साथ हुई लूट की घटना में भी शामिल होना स्वीकार कर लिया है। वाल्मीकि पहले गीडा की फैक्ट्री में काम करता था। इसीलिए वह जानता था कि मुनीम के पास रकम कब होती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें