फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेढ़ लाख रुपये में पड़ोसी ने शूटरों को दी थी प्रधान की हत्या की सुपारी

Sat, 18 Nov 2017 08:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
गिरफ्तार - फोटो : FILE PHOTO
विज्ञापन
गगहा इलाके के पकड़ी गांव के प्रधान नागेंद्र यादव की हत्या के लिए डेढ़ लाख रुपये की सुपारी दी गई थी। पड़ोस के जयराम ने शूटर रजनीश के जरिए हत्या की साजिश रची थी।
विज्ञापन


पुलिस ने साजिशकर्ता और शूटर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। एसपी दक्षिणी ज्ञान प्रकाश चतुर्वेदी ने प्रेस कांफ्रेंस में घटना का पर्दाफाश किया। उन्होंने कहा कि 12 नवंबर की शाम साढ़े छह बजे बाइक सवार तीन बदमाशों ने पकड़ी के प्रधान नागेंद्र यादव को गोली मार दी थी। शनिवार दोपहर इंस्पेक्टर प्रदीप शुक्ल ने ककरही के कोटहिया पोखरे से बॉसपुर निवासी रजनीश यादव को गिरफ्तार किया।

पूछताछ में उसने बताया कि पकड़ी निवासी जयराम यादव ने जमीन के विवाद में प्रधान की हत्या के लिए डेढ़ लाख रुपये की सुपारी दी थी। उसके साथ बारानगर निवासी जयप्रकाश भी साथ था। पुलिस ने तीस हजार रुपये नगद, तमंचा भी बरामद किया।
विज्ञापन


ग्राहक सेवा केंद्र में भी की थी लूट
बॉसपार निवासी शूटर रजनीश ने गोला के जानीपुर, रामनगर के ग्राहक सेवा केंद्र में भी लूट को अंजाम दिया था। उसके साथ गोला के तीरागांव निवासी रामनगीना यादव, बारानगर के जयप्रकाश यादव थे। पुलिस फरार लुटेरों की तलाश में जुटी है। एसपी दक्षिणी ने बताया कि रजनीश पर लूट की तीन, आर्म्स एक्ट का केस है। पकड़ी निवासी जयराम ने लूट में प्रयोग होने वाली बाइक उपलब्ध कराई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें