फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीआरडी में नवजात को छोड़कर फरार

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गोरखपुर।
बीआरडी मेडिकल कॉलेज में दंपती नवजात को लावारिस छोड़कर फरार हो गए। इलाज के बाद नवजात की सेहत सुधर गई है। अब अस्पताल प्रशासन नवजात की सुरक्षा को लेकर परेशान है।
विज्ञापन

23 सितंबर को खुद को बेलीपार के मलांव का निवासी बताते हुए एक दंपती बीआरडी पहुंचा। गोद में तीन दिन के नवजात को लेकर बालरोग विभाग आए इस दंपती ने अपना नाम बबिता और राजू बताया। नवजात को सांस लेने में तकलीफ थी। उसे पीलिया की भी शिकायत थी। ढाई किलोग्राम वजन के इस नवजात को डॉक्टरों ने तत्काल शिशु गहन चिकित्सा कक्ष (एनआईसीयू) में भर्ती करा दिया। कर्मचारियों के मुताबिक छह दिन तक तो दंपती अस्पताल में बच्चे की देखभाल के लिए मौजूद रहे। इसके अगले दिन से वे दोनों नदारद हैं। बालरोग विभागाध्यक्ष डॉ. महिमा मित्तल ने इलाज के दौरान नवजात को छोड़कर भागने के संबंध में पुलिस को सूचना दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें