फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकान और दुकान में हजारों की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चौरीचौरा। थाना क्षेत्र के राघोपुर में मकान और दुकान का ताला तोड़कर चोर नगदी सहित 50 हजार का सामान चुरा ले गए। सुबह जानकारी होने पर पीड़ितों ने पुलिस को सूचना दी।
गोरखपुर-देवरिया मार्ग के दक्षिण पटरी पर चेतन पासवान के मकान में मंगगलवार रात पूरा परिवार छत पर सो रहा था। चोर सीढ़ी लगाकर घर में दाखिल हो गए और कमरे का ताला तोड़कर मंगलसूत्र, अंगूठी और पायल चुरा ले गए। कुछ दूरी पर मौजूद पवन गुप्ता की दुकान को भी चोरों ने निशाना बनाया। बाउंड्रीवाल कूदकर घुसे चोरों ने ताला तोड़कर कैश बॉक्स में रखे करीब 12 सौ रुपये नकद चुरा ले गए। पीड़ितों ने थाने में तहरीर दी है। पुलिस छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पादरी बाजार प्रतिनिधि के अनसुार, शाहपुर थानाक्षेत्र के आवास विकास कॉलोनी में भी मंगलवार रात चोरों ने एक मेडिकल स्टोर का ताला तोड़ने का प्रयास किया। शटर में डबल सेंटर लॉक होने से चोर सफल नहीं हो पाए। बुधवार सुबह मालिक मिंटू दुकान खोलने पहुंचे तो उन्हें चोरी के प्रयास की जानकारी हुई। उन्होंने सूचना पुलिस को दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें