फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मगहर का मामला

विज्ञापन
विज्ञापन
शहीद के सिपाही भाई की पत्नी ने की आत्महत्या
विज्ञापन

- मायके वालों ने प्रताड़ित करने का लगाया आरोप
- पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा
अमर उजाला ब्यूरो
मगहर (संतकबीरनगर)।
कोतवाली क्षेत्र के अशरफाबाद गांव निवासी शहीद के सिपाही भाई की पत्नी ने रविवार को दोपहर में कमरे में पंखे से टुपट्टे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मायके वालों ने ससुुरालियों पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया।
अशरफाबाद निवासी शहीद सुधाकर यादव के छोटे भाई एवं पीएसी के जवान दिवाकर यादव की पत्नी सुमन (28) ने कमरे में रविवार दोपहर डेढ़ बजे के करीब पंखे से फांसी लगाकर जान दे दी। शहीद के पिता रिटायर्ड शिक्षक महानंद यादव ने बताया कि वह खेत की जुताई कराने गए थे, जबकि उनकी पत्नी गांव में ही चल रही कथा सुनने गई हुई थीं। घर पर छोटी बहू सुमन अपने दो बच्चों के साथ अकेली थी। जब वह खेत से घर लौटे तो उनकी पत्नी भी आ गईं। उन्होंने पत्नी से पानी मांगा तभी उनके दोनों पोते अचानक मां-मां चिल्ला कर रोने लगे। मकान की दूसरी मंजिल पर जाकर देखा तो बहू सुमन का कमरा बंद था और दोनों बच्चे दरवाजे पर खड़े थे। कई बार दरवाजा खुलवाने की कोशिश की, लेकिन अंदर से कोई आवाज नहीं आई। स्टूल रखकर दरवाजे के ऊपर लगे शीशे से कमरे में देखा तो बहू टुपट्टे के सहारे पंखे से झूलती दिखाई दी। बहू के मायके वालों को सूचना दी गई। गांव और मायके वालों के सामने दरवाजा तोड़ा गया। महानंद यादव ने बताया कि बहू सुमन की पिछले छह माह से दवा चल रही थी। उसने आत्महत्या क्यों की, यह उनके समझ में नहीं आ रहा है। उनका बेटा दिवाकर जो बाराबंकी में पीएसी में कांस्टेबल पद पर कार्यरत है, को घटना की सूचना दे दी गई है। करीब चार साल पहले एयरफोर्स में सार्जेंट बड़े बेटे सुधाकर हरिद्वार में त्रासदी के दौरान हेलीकॉप्टर क्रैश में शहीद हो गए थे। परिवार अभी बड़े बेटे के बिछड़ने के गम से उबर ही रहा था कि छोटी बहू ने फंदा लगाकर अपनी इहलीला समाप्त कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर सुमन के पिता गोरखपुर के सहजनवां थाना के चिरैयाडाड़ निवासी रामनिवास यादव का आरोप है कि रविवार की सुबह बेटी की विदाई के लिए कहा गया था, लेकिन उनके दामाद दिवाकर के आने की बात कहकर विदा करने से इंकार कर दिया गया। आरोप था उनकी बेटी को प्रताड़ित किया जा रहा था। घटना की सूचना पर एएसपी ,सीओ ,कोतवाल और चौकी इंचार्ज मौके पर पहुंच गए और शव को कब्जे में ले लिया। कोतवाल ईश्वरचंद्र प्रधान ने बताया कि मामला प्रथम दृष्टया आत्महत्या का लग रहा है। बंद कमरे में विवाहिता की पंखे से लटकती लाश उसके घर वालों ने मायकों वालों की उपस्थित में नीचे उतरवाई थी। मायके वाले प्रताड़ना का आरोप लगा रहे है, लेकिन अभी कोई तहरीर नहीं दी गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्थिति साफ हो जाएगी। यदि तहरीर मिली तो उसके मुताबिक कार्रवाई भी की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें