फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी की हत्या में शामिल युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गोरखपुर। सिकरीगंज पुलिस ने पत्नी की हत्या के आरोपी पति अमरसेन को गिरफ्तार कर लिया। अमरसेन शादी के बाद पत्नी संगीता के साथ दिल्ली में किराए के मकान में रहता था। वहीं मारपीट के दौरान संगीता गंभीर रूप से घायल हो गई थी। दिल्ली के मकान मालिक की सूचना पर पहुंचे पिता व भाई उसे लेकर गोरखपुर आए लेकिन यहां संगीता की मौत हो गई। तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर पुलिस आरोपी की तलाश कर रही थी। बुधवार को पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

सिकरीगंज थाना क्षेत्र के भेउसा (बनकटा) गांव निवासी रामरतन ने दामाद के खिलाफ केस दर्ज कराया था। पुलिस को रामरतन ने बताया था कि उसके बेटी की शादी 2002 में बेघाट, लखुवा गांव निवासी अमरसेन के साथ हुई थी। शादी के बाद अमरसेन, पत्नी संगीता को लेकर दिल्ली के बेगमपुर के हनुमान चौक में किराए का मकान लेकर रहने लगा। वह शराबी था जिस वजह से दोनों के बीच मारपीट होती थी। इससे आजिज आकर वह घर लौट आई थी। 20 मई 2017 को पति की तबीयत खराब होने की सूचना पर संगीता भाई के साथ दिल्ली चली गई। 30 अक्टूबर 2017 को दिल्ली के मकान मालिक दुर्गा यादव ने फोन कर संगीता के साथ मारपीट की सूचना दी। जब वह दिल्ली गए तो संगीता गंभीर रूप से घायल थी। उसे गोरखपुर लाया गया, मगर यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने इस सूचना के आधार पर केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें