गोरखपुर।
आईजी मोहित अग्रवाल ने शुक्रवार को नगर निगम के आसपास के दुकानों की चेकिंग की। इस दौरान छोले-भटूरे की दुकान में शराब की खाली बोतलें बरामद होने से वह हैरान रह गए। हालांकि उन्होंने ग्राहकों को शराब न पिलाने की सख्त हिदायत देकर दुकानदार को छोड़ दिया। आईजी ने कई अन्य दुकानों की भी जांच की और पुलिस को विशेष सतर्कता बरतने का आदेश दिया।
शिक्षामित्रों को रोकने के लिए पुलिस द्वारा की गई तैयारी का जायजा लेनेे के लिए आईजी नगर निगम के आसपास चेकिंग कर रहे थे। निरीक्षण करने के बाद वह टाउनहाल स्थित पेट्रोल पंप के पास दुकान में चले गए। चेकिंग के दौरान दुकान से शराब की कई खाली बोतलें मिलीं। पहले तो पूछताछ में दुकानदार ने शराब न पिलाने की बात कही, लेकिन बोतल बरामद होने पर उसने चुप्पी साध ली। पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया, लेकिन बाद में आईजी ने चेतावनी देकर छोड दिया।