फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक की हत्या में चार नामजद

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गोरखपुर। गुलरिहा इलाके के करमहा गांव में मंगलवार की रात दो पक्षों में हुई मारपीट के दौरान युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। मृतक के पिता बटोही ने पांच लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर दी थी।
विज्ञापन

वारदात करमहा गांव के चौराहे पर हुई थी। गांव के ही शंकर के बेटे गणेश, महेश तथा बटोही के पुत्र मनोज शाम को गांव के चौराहे पर गए थे। इस दौरान उनका नरसिंह के पुत्र पन्नेलाल से विवाद हो गया था। पन्नेलाल ने साथियों के साथ रॉड व डंडे से हमला कर गणेश, महेश तथा बटोही को गंभीर रूप से घायल कर दिया, जिसमें मनोज की मौत हो गई थी और तीन भाई घायल हो गए थे। इसके बाद नाराज घर वाले और शुभचिंतकों ने शव को लेकर थाने में भी हंगामा किया था। मनोज के पिता बटोही की तहरीर पर गुलरिहा पुलिस ने पन्नेलाल पुत्र नरसिंह, निर्मल पुत्र श्यामसुन्दर, ज्ञानचंद पुत्र श्यामसुंदर, राहुल पुत्र मोहित और दिलीप पुत्र मोहित के खिलाफ हत्या समेत कई अन्य गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें