फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस हिरासत से दो पशु तस्कर फरार

Sat, 27 Apr 2019 12:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
पशु लदे ट्रक के साथ पकड़े गए आरोपियों के साथ पुलिस टीम। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कुशीनगर। तरयासुजान क्षेत्र से पकड़े गए दो पशु तस्कर तरकुलवा से पुलिस की हिरासत से उस समय फरार हो गए जब उन्हें देवरिया जेल ले जाया जा रहा था। इसकी सूचना जैसे ही मिली, पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। एसपी राजीव नारायण मिश्र ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं। साथ ही पशु तस्करों की गिरफ्तारी के लिए जांच टीम का गठन किया है।
विज्ञापन


बकौल एसपी, शुक्रवार को तरयासुजान क्षेत्र से 12 गोवंशीय पशु ले जा रहे चार तस्करों को पुलिस ने पकड़ा था। कोर्ट से रिमांड लेकर दो पुलिसकर्मी प्राइवेट जीप से उन्हें देवरिया जेल ले जा रहे थे। इसी दौरान शाम छह बजे के करीब औरैया के अजीतमल्ल निवासी दो पशु तस्कर आसिफ और आशिक पुलिसकर्मियों को चकमा देकर फरार हो गए।

हक्के-बक्के रह गए दोनों पुलिसकर्मियों ने उन्हें कई जगह खोजा, मगर उनका कहीं पता नहीं चला। इसके बाद उन्होंने उच्चाधिकारियों को सूचना दी। दोनों की गिरफ्तारी के लिए एसपी ने टीम का गठन किया है। उन्होंने कहा कि इस मामले में पुलिसकर्मियों की लापरवाही की भी जांच होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें