फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में पत्नी की मौत, पति घायल

Sat, 13 Apr 2019 11:59 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
death
विज्ञापन
फाजिलनगर। शनिवार को हाईवे पर बघौचघाट मोड़ पार करते समय ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार दंपती घायल हो गए। लोगों ने घायल दंपती को सीएचसी फाजिलनगर पहुंचाया, वहां से दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। उपचार के दौरान घायल पत्नी की मौत हो गई, जबकि पति की हालत नाजुक बनी हुई है।
विज्ञापन


देवरिया जिले के बघौचघाट थाना क्षेत्र के अहिरौली निवासी 65 वर्षीय रामदौड़ शनिवार को बाइक से 62 वर्षीय पत्नी तेतरी के साथ गुरवलिया दुर्गा मंदिर पर पूजा करने जा रहे थे। फाजिलनगर बघौच घाट मोड़ पर एनएच-28 को पार कर रहे थे। उसी दौरान कसया की तरफ से तेज गति से गुजरे ट्रक की चपेट में आ गए। दंपती गंभीर रूप से घायल हो गए। मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना देकर उन्हें सीएचसी पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इलाज के दौरान पत्नी तेतरी की मौत हो गई। जबकि रामदौड़ की स्थिति गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें