गोरखपुर। शाहपुर इलाके के राप्तीनगर में भाजपा पार्षद के पुत्र अंकित शर्मा पर मनबढ़ों ने चाकू से हमला कर दिया। घायल युवक को मेडिकल कॉजेल भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपियों के परिवार के दो सदस्यों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
गुलरिहा के हरिसेवकपुर वार्ड नंबर छह निवासी संतराज शर्मा इसी वार्ड से भाजपा पार्षद हैं। उनके बेटे अंकित शर्मा (28) व्यापार करते हैं। शुक्रवार की शाम नौ बजे वह मछली लेने शाहपुर इलाके के राप्तीनगर फेज एक चौराहे पर गए थे। आरोप है कि उसी दौरान वार्ड के प्रद्युम्न चौहान ने अपने दो अन्य साथियों के साथ उन पर चाकू से हमला कर दिया। पुलिस के मुताबिक आपसी विवाद में यह वारदात हुई। अंकित के गले और पैर में चाकू लगा है।