फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामने से आ रहे बाइक सवार को बचाने के चक्कर में हादसा

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। भदोखर में शुक्रवार रात हाईवे पर बाइक सवार को बचाने के चक्कर में बेकाबू ट्रैक्टर-ट्रॉली ने एक एसयूवी को जोरदार टक्कर मार दी। इससे एसयूवी सवार दो लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हुए।
विज्ञापन



यह हादसा उस समय हुआ, जब सभी जलसे में शामिल होने के लिए बुलंदशहर जा रहे थे। घटना के बाद भदोखर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल भिजवाया।


हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर भाग गया। पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार सिंह ने जिला अस्पताल पहुंचकर हादसे की पड़ताल की और घायलों का हाल जाना।


प्रतापगढ़ जिले के रानीगंज थाना क्षेत्र के इमली डांड निवासी इबरार हुसैन (55), सादिक अली (70) समेत पांच लोग एसयूवी पर सवार होकर जलसे में शिरकत करने बुलंदशहर जा रहे थे।


तभी रायबरेली-प्रतापगढ़ राजमार्ग पर झकरासी के पास बाइक सवार को बचाने के चक्कर में सामने से आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली ने लखनऊ की तरफ जा रही एसयूवी को जोरदार टक्कर मार दी।
विज्ञापन



घटना की सूचना पर एसओ राजकुमार पांडेय, एसआई पंकज त्रिपाठी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने एसयूवी सवार लोगों को बाहर निकाला।


टक्कर इतनी तेज थी कि एसयूवी सवार इबरार हुसैन, सादिक अली की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि शहाबुद्दीन (80), तजम्मुल हुसैन (40), नियाज अहमद (40) गंभीर रूप से घायल हुए।


पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया। उधर, हादसे की जानकारी पर एसपी जिला अस्पताल पहुंचकर हादसे की जानकारी ली।


एसपी ने बताया कि बाइक सवार को बचाने के चक्कर में ट्रैक्टर-ट्रॉली ने एसयूवी में टक्कर मार दी। हादसे में दो लोगों की मौत हुई, जबकि तीन लोग घायल हुए हैं। तहरीर पर केस लिखकर कार्रवाई कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें