फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिस्टल के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गोरखपुर।
दुबियारी पुल के पास झंगहा पुलिस ने दो असलहा तस्करों को गिरफ्तार किया। इनके पास से तलाशी के दौरान दो पिस्टल भी बरामद हुई हैं। दोनों लंबे समय से असलहे की तस्करी में लिप्त थे। चौरीचौरा के कुछ सफेदपोशों ने इनसे असलहा खरीदा था, जिनसे पुलिस पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

एसपी नार्थ गणेश साहा ने प्रेसवार्ता में बताया कि सीओ क्राइम, एसओ झंगहा और स्वाट प्रभारी असलहा तस्करों की तलाश में थे। रविवार को झंगहा के दुबियारी पुलिस के पास टीम ने दो असलहा तस्करों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में उनकी पहचान चौरीचौरा के फुटहवा ईनार निवासी मुकेश जायसवाल पुत्र राजाराम जायसवाल, डुमरीखास निवासी सूरज पुत्र ध्रुप मोदनवाल के रूप में हुई। इनके पास से दो पिस्टल, कारतूस बरामद हुआ। इसमें एक पिस्टल नाइन एमएम की थी। दोनों कड़जहा में हथियार की सप्लाई देने जा रहे थे। एसपी नार्थ ने बताया कि मुकेश की फुटहवा मोड़ पर चाय की दुकान है, वह मास्टर माइंड है। बिहार से असलहे लाकर बेचता था। जबकि सूरज मूल रुप से सिवान के मैरवा का रहने वाला है और इंटर में पढ़ता है। सूत्रों का कहना है कि पुलिस ने शुक्रवार को चार नाइन एमएम पिस्टल के साथ तीन लोगों को पकड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें