फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गबन के आरोपी लेखपाल समेत चार को जेल भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गोरखपुर।
चिलुआताल थाना क्षेत्र के परमेश्वरपुर में बाढ़ राहत सामग्री को लेकर हुए बवाल में गबन के आरोपी बनाए गए लेखपाल समेत चार राजस्वकर्मियों को पुलिस ने जेल भेज दिया। गांव के प्रधान के पति उमेश पासवान की इसी मामले में पहले ही गिरफ्तारी हो चुकी है। प्रधान के पति के कार्यालय में ही राशन पाए जाने के बाद विवाद हुआ था और गांव के श्याम सुंदर निषाद की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज किया था। विधायक महेंद्र पाल की शिकायत पर एसओ रामज्ञा सिंह को भी हटाया गया था।
विज्ञापन

चिलुआताल प्रतिनिधि के मुताबिक परमेश्वरपुर गांव में 25 अगस्त की रात प्रधान के पति उमेश पासवान के कार्यालय में बाढ़ राहत सामग्री मिलने पर जमकर बवाल हुआ था। श्याम सुंदर ने उन पर राजस्वकर्मियों के साथ मिलकर गबन का आरोप लगाया था। हंगामे की सूचना पर पहुंची पुलिस से उमेश ने रात होने की वजह से सहयोग में राशन रखे जाने की बात बताई थी, मगर पुलिस ने तहरीर के आधार पर प्रधान के पति उमेश पासवान, लेखपाल पवन कुमार यादव, अमीन रामदयाल, अनुसेवक रामाश्रय यादव के खिलाफ गबन, धमकी देने की धाराओं में केस दर्ज कर लिया था। इस मामले में पुलिस ने उमेश को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। मंगलवार देर रात अन्य आरोपियों की भी गिरफ्तारी कर ली गई और बुधवार को उन्हें जेल भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें