अमर उजाला ब्यूरो
चौरीचौरा।
इलाके के एक गांव में मंगलवार की रात एक मूक-बधिर किशोरी को पड़ोस के युवक ने हवस कर शिकार बनाया। रात में उसे अकेला पाकर उसने यह घृणित हरकत की। मां की तहरीर पर पुलिस ने रेप, पॉक्सो एक्ट की धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। आरोपी युवक फरार है। पुलिस उसकी तलाश में दबिश दे रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपी की जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
मंगलवार की रात 12 वर्षीय लड़की घर में अकेली थी। मां पड़ोस में गई थी, तभी अरविंद कुमार यादव नामक युवक उसके घर में घुस गया। वहां उसने उसके साथ रेप किया। मूक-बधिर होने से किशोरी शोर भी नहीं मचा पाई। विरोध करने की वजह से उसे कई जगह चोट आई है। थोड़ी देर बाद घर पहुंची मां से किशोरी ने इशारों में आपबीती बताी तो मां के होश उड़ गए। वह तुरंत बेटी को लेकर थाने पहुंच गई। पुलिस ने पीड़ित किशोरी की मां की तहरीर पर केस दर्ज कर मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया। एअओ चौरीचौरा रामअशीष यादव का कहना है कि केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।