फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापता मासूम का शव ताल में मिला

Sun, 23 Dec 2018 12:49 AM IST
ajay Kumar अमर उजाला/गाोरख्ापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। मुरादाबाद से शहर में ननिहाल में आकर लापता युग (3) का शव ताल में मिला। शरीर पर चोट की वजह से घरवालों ने हत्या की आशंका जताई है। कैंट थाने में बच्चे के अपहरण का केस दर्ज है। सीओ कैंट के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


मुरादाबाद निवासी बंटी की गोरखपुर के महादेव झारखंडी में ससुराल है। पत्नी काजल की दीदी का बीते दिनों देहांत हो गया था। काजल बेटे और पति के साथ मायके आई थी। 19 दिसंबर को आरकेबीके शोरूम के पास ब्रह्मभोज का कार्यक्रम चल रहा था। शाम करीब चार बजे तक युग वहीं खेल रहा था। पांच बजे उसकी मां काजल मेहमानों से बातचीत कर रही थी।

उसी बीच बेटा युग संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया था। काफी तलाशने के बाद उसका पता नहीं चला तो मां ने कैंट थाने में अपहरण का केस दर्ज कराया था। पुलिस तलाश में थी। उधर, घरवाले भी नाविक की मदद से ताल में तलाश रहे थे। शनिवार की शाम उसका शव ताल से मिला। सूचना पर एसपी सिटी विनय कुमार सिंह, सीओ कैंट प्रभात राय मौके पर पहुंच गए और शव को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें