फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएम से गार्ड ने ही उड़ाए थे 36 हजार रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
सरायअकिल। चित्तापुर गांव स्थित बीओबी के एटीएम बूथ से गार्ड ने ही एटीएम मशीन तोड़कर 36 हजार रुपया पार किया था। पुलिस ने आरोपी गार्ड को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है। उसके कब्जे से चुराए गए 25 हजार रुपये भी बरामद कर लिए गए हैं।
विज्ञापन


सरायअकिल कोतवाली क्षेत्र के चित्तापुर गांव में बैंक ऑफ बड़ौदा का एटीएम बूथ है। बुधवार रात एटीएम मशीन तोड़कर शातिर डस्टविन से 36 हजार रुपया उड़ा ले गए थे। मामले में सहायत शाखा प्रबंधक की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज हुआ। शुरूआती दौर से ही पुलिस को बूथ के गार्ड की भूमिका संदिग्ध लग रही थी। सीसीटीवी फुटेज में भी उसका धूमिल का चेहरा दिख रहा था। इसके बाद पुलिस गार्ड की तलाश में जुटी हुई थी।

शनिवार सुबह इंस्पेक्टर प्रदीप रॉय का खबर मिली कि गार्ड विजय प्रकाश पुत्र होरीलाल निवासी चित्तापुर फकीराबाद चौराहे पर खड़ा है। सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर ने घेराबंदी करके उसको गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में जुर्म कुबूल करते हुए उसने बताया कि 11 हजार रुपया खर्च हो गया है। बाकी रकम बरामद कर ली गई है। इंस्पेक्टर के मुताबिक गार्ड को मशीन का डस्टविन खोलने का तरीका पता था। वह उसे बंद नहीं कर पाया। इसी वजह से सभी को घटना की जानकारी हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें