फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दरोगा और सिपाही पर भाजपा सेक्टर प्रभारी को पीटने का आरोप

Sat, 11 Aug 2018 01:37 AM IST
अमर उजाला/गाोरख्ापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
खोराबार। खोराबार थाने के एक दारोगा और सिपाही पर भाजपा के सेक्टर प्रभारी को थाने में पीटने का आरोप है। शुक्रवार शाम को क्षेत्र के भाजपा पदाधिकारियों ने एसएसपी से मुलाकात की और आरोपियों को निलंबित करने व केस दर्ज करके कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन


खोराबार थाना क्षेत्र के जंगल अयोध्या प्रसाद निवासी संजय निषाद कोनी गांव में भाजपा के सेक्टर प्रभारी हैं। शुक्रवार दोपहर में वह जंगल अयोध्या प्रसाद के एक स्कूल में पढ़ने वाले भतीजे की फीस जमा करने गए थे। उन्होंने प्रिंसिपल राजेश श्रीवास्तव से स्कूल में ठीक से पढ़ाई न होने की शिकायत की। इस दौरान प्रिंसिपल और संजय निषाद के बीच विवाद हो गया। संजय ने घटना की सूचना पुलिस को दी।

मौके पर पहुंची पुलिस संजय और प्रिंसिपल को थाने पर ले आई। संजय का आरोप है कि थाने पर तैनात दारोगा दीपक सिंह और एक सिपाही ने उन्हें लात-घूसों से पीटा। सूबा बाजार निवासी भाजपा नेता अवध बिहारी के विरोध करने पर दारोगा और सिपाही ने उन्हें छोड़ा।
विज्ञापन


भाजपा कार्यकर्ताओं ने थाने में तहरीर दी और एसएसपी से मिले। वही प्रधानाचार्य ने तहरीर देकर आरोप लगाया है कि कई बार नोटिस भेजे जाने के बावजूद संजय निषाद फीस नहीं जमा कर रहे हैं। इस बारे में बात करने पर आंदोलन और स्कूल बंद कराने की धमकी देते हैं। शुक्रवार को वह स्कूल पर आए और कमरों में घूमने लगे जिससे पठन-पाठन बाधित हो रहा था। ऑफिस में बैठने के लिए कहने पर विवाद करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें