फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकान और मकान में घुसे चोरों ने उड़ाया लाखों का माल

विज्ञापन
विज्ञापन
पल्हना। तरवां बाजार स्थित रेडिमेड कपड़े, मोबाइल और घर में घुसे चोरों ने गुरुवार की रात लाखों की नकदी और जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। घटना की जानकारी शुक्रवार की सुबह हुई, जिस पर बाजारवासी आक्रोशित हो उठे और तरवां बाजार में जाम लगा कर पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन किया। पुलिस कर्मियों के समझाने पर आधे घंटे बाद जाम समाप्त हुआ। तरवां थाना क्षेत्र के लहुरी का पुरा निवासी विरेंद्र कुमार पुत्र सुबेदार बाजार में मोबाइल शॉप खोल रखा है। रोज की भांति गुरुवार की रात वह दुकान बंद कर घर चला गया। देर रात अज्ञात चोरों ने शटर में बंद ताला चटका कर अंदर घुसे और दुकान में रखे पचास हजार रुपये नकद लेकर चंपत हो गये। दूसरी घटना में तरवां बाजार में ही घटी। बाजार निवासी नंदलाल मौर्या पुत्र प्रभुनाथ अपने घर में ही रेडिमेड कपड़ों की दुकान खोल रखे है। गुरुवार की रात नंदलाल परिवार के साथ छत पर सो रहे थे। चोर घर के पीछे से छत पर चढ़ कर सीढ़ी से नीचे उतर गये। इसके बाद चोरों ने दुकान में रखे 90 हजार नकद और घर में रखे लगभग 70 हजार के जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। सुबह उठने पर पीड़ितों को घटना की जानकारी हुई। चोरी की घटना से तरवां बाजार वासी आक्रोशित हो उठे और बाजार में जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। जाम की सूचना पर एसआई चंदन सिंह मय दल बल मौके पर पहुंच गये। एसआई ने जल्द चोरों को पकड़ लेने का आश्वासन दिया। जिस पर आधे घंटे बाद जाम समाप्त हुआ। दोनों पीड़ितों ने घटना के बाबत तरवां थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें