फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सास की हत्या में शामिल बहू गिरफ्तार, बेटा फरार

Wed, 18 Jul 2018 01:00 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
विज्ञापन
क्राइम - फोटो : demo
विज्ञापन
गोरखपुर। सहजनवां के हड़हा सोनबरसा गांव में मां की हत्या के आरोपी की तलाश पुलिस ने तेज कर दी है। वहीं मंगलवार को इस मामले की आरोपी बहू सुमित्रा को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया। वहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस ने मृत महिला की बेटी की तहरीर पर चार लोगों पर केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


सहजनवां थाना क्षेत्र के हड़वा गांव के लोलई पर रविवार की रात पत्नी के साथ मिल रॉड से पीटकर मां सुराती देवी की हत्या करने का आरोप है। वह मां के खेत बेचने और बेचे गए खेत के बदले हासिल हुई रकम न मिलने से नाराज था। पुलिस सुराती की बेटी अनीता ने भाई लोलई, भाभी सुमित्रा, भाभी के भाई बसंत और ग्राम प्रधान के पिता साधु यादव पर हत्या के आरोप में केस दर्ज कराया है। सहजनवां के इस्पेंक्टर अजय सिंह ने बताया कि मंगलवार दोपहर लोलई की पत्नी सुमित्रा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। वह घटना के बाद फरार थी, लेकिन मंगलवार को दोबारा ससुराल आई थी और सामान बटोर कर भागने की कोशिश में थी। उसी बीच पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

मां की हत्या का आरोपी जेल भेजा गया

गोरखपुर। कोतवाली थाना क्षेत्र के पुर्दिलपुर में मां के सिर पर सिल-बट्टे से प्रहार कर हत्या के आरोपी बेटे सत्यप्रकाश को मंगलवार को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया। उसे जेल भेज दिया गया। सोमवार की रात शराब के नशे में सत्यप्रकाश घर आया था। उसने मां प्रभावती से खाना मांगा। वह बर्तन साफ कर रही थीं, इस वजह से खाना देने में थोड़ी देरी हो गई। इससे गुस्साए बेटे ने मां के सिर पर सिल-बट्टे से हमला कर दिया था। जिला अस्पताल लाते समय प्रभावती की मौत हो गई थी। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने आरोपी बेटे को सोमवार को ही पकड़ लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें