फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिलिंडर फटने से मकान की दीवार ढही, दो झुलसे

Tue, 13 Mar 2018 08:19 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
विज्ञापन
आग
विज्ञापन
सहजनवां के पिपरौली कस्बे में मंगलवार की सुबह घरेलू गैस सिलिंडर फटने से दीवार ढह गई। विस्फोट के चलते आसपास के मकान भी क्षतिग्रस्त हो गए। घर में रखा कीमती सामान जल गया। आग बुझाने के दौरान दो लोग झुलस भी गए। आग की सूचना पर पहुंची दमकल की गाड़ियों ने लोगों की मदद से आग बुझाई।
विज्ञापन


मंगलवार को सुबह लतीफ की पत्नी शायरा खातून ने खान बनाने के लिए जैसे ही चूल्हा जलाया, आग लग गई। शायरा के शोर मचाते ही घर में मौजूद लोग बाहर भागे। लतीफ और इश्तियाक मिलकर आग बुझाने की कोशिश करने लगे पर आग न बुझती देख वे भी भाग गए। दोनों झुलस भी गए। इसी दौरान सिलिंडर में विस्फोट हो गया। तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग भी एकत्र हो गए। आग जब तक बुझाई जाती, तब तक मकान में रखा सामान जल चुका था। जिस घर में आग लगी, उसमें लतीफ करीम, रहीम और अजीज परिवार के साथ रहते हैं। लतीफ की पड़ोसी नगमा का 19 मार्च को निकाह होना है, उस परिवार का शादी का समान भी लतीफ के घर में ही रखा था जो जलकर नष्ट हो गया।

सिलिंडर फटने की सूचना पर माँ वैष्णवी इंडेन गैस एजेंसी के कर्मचारी प्रेमकांत ने मौके पर पहुंचकर जांच की। उन्होंने बताया कि सिलिंडर में गड़बड़ी नहीं थी। चूल्हा नीचे रखकर इस्तेमाल किया जा रहा था। रेगुलेटर भी खुला था, जिस वजह से हादसा हुआ। उनके घर दो दिन पहले ही हॉकर ने जांच के बाद सिलिंडर लगाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें