मैनपुरी। गांव रामनगर के पास नहर किनारे झाड़ियों में सोमवार की सुबह करीब 10 बजे प्रेमालाप कर रहे जोडे़ को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। युवक की जमकर पिटाई कर दी। इस दौरान वे दोनों लोगों से छोड़ने की गुहार लगाते रहे। बाद में ग्रामीणों ने दोनों को हिदायत देने के बाद छोड़ दिया।
आसपास ग्रामीणों के पूछताछ करने पर दोनों ने खुद को कुरावली क्षेत्र के महाविद्यालय का छात्र बताया। दोनों ने अपने नाम व पता भी बताया। इस बीच भीड़ में शामिल कुछ लोगों ने युवक के साथ मारपीट करना शुरू कर दिया। वहां मौजूद अन्य लोगों ने बीच बचाव कर पुलिस को सूचना देने की बात कही। पुलिस की बात सुनकर दोनों गिड़गिड़ाने लगे। काफी देर तक दोनों छोड़ देने की गुहार लगाते रहे। इसके बाद ग्रामीणों ने दोनों को कड़ी हिदायत देने के बाद छोड़ दिया।