बांसगांव-माल्हनपार रोड पर बाइक सवार बदमाशों ने मोबाइल फोन सेल्समैन को पिस्टल सटाकर 25 हजार रुपये नकद और 100 मोबाइल फोन लूट लिया और फरार हो गए। पीड़ित के घटना की जानकारी लेकर पुलिस ने बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।
कौड़ीराम गोला मार्ग पर रामअवध वर्मा की मोबाइल फोन की दुकान है। दुकान पर प्रदीप गुप्ता सेल्समैन के तौर पर काम करते हैं। रविवार को मोबाइल सेट लेकर मालहनपार की तरफ दुकानों पर पहुंचाने और रकम की वसूली के लिए निकले थे। वापस लौटने के दौरान प्रमिला गैस गोदाम के सामने पीछे से आ रही मोटर साइकिल पर सवार दो बदमाशों ने उनकी मोटरसाइकिल रोक दी और पिस्टल सटा दिया। घबराए प्रदीप कुछ समझ पाते, तब तक बदमाशों ने उसके पास रखा बैग लूट लिया।
बैग में 100 मोबाइल और वसूली का 25 हजार रुपये नकद थे। प्रदीप ने घटना की सूचना पुलिस और फिर मालिक को दी। सूचना पर पहुंची ने जांच शुरू कर दी। वहीं एजेंसी मालिक थाने पहुंचकर तहरीर दी है।