फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रिंसिपल को धमकाने वाले चार बदमाशों पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पीपीगज। बापू इंटर कॉलेज के प्रिंसिपल को उनके कार्यालय में तमंचा दिखाकर जानमाल की धमकी देने वाले चार बदमाशों पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। उनकी सरगर्मी से तलाश चल रही है। प्रिंसिपल रामबहाल त्रिपाठी के साथ हुई घटना से शिक्षकों और छात्रों में भी काफी रोष है।
विज्ञापन

शुक्रवार को बापू इंटर कॉलेज के प्रिंसिपल रामबहाल त्रिपाठी कार्यालय में बैठे थे। इसी दौरान इलाके के पलिया निवासी शिव यादव, मुन्ना यादव, दिनेश यादव एक अज्ञात व्यक्ति के साथ कार्यालय पहुंचे और प्रिंसिपल को गालियां देते हुए धमकाने लगे। विरोध करने पर बदमाशों ने उन पर तमंचा तान दिया। आरोपियों को पकड़ने के लिए छात्रों और शिक्षकों ने घेराबंदी की, तो वे फरार हो गए। प्रिंसिपल ने थाने में तहरीर देकर बताया कि धमकी देने वाले बदमाशों ने 18 मार्च 2017 को उनकी गाड़ी पर पथराव किया था, जिसके बाद चारों पर मुकदमा दर्ज कराया गया था। आरोपी उसी केस में सुलह करने का दबाव बना रहे थे। प्रिंसिपल ने तहरीर में हत्या की आशंका भी जताई है। पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ सरकारी काम में बाधा डालने, जानमाल की धमकी देने का केस दर्ज कर लिया है। एसओ सौरभ राय ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी में पुलिस जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें