फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्यूटी से लौट रहे होमगार्ड पर जानलेवा हमला

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गोरखपुर।
ड्यूटी से लौट रहे होमगार्ड अनवार अहमद पर तिवारीपुर थाना क्षेत्र के सूरजकुंड के पास बदमाशों ने जानलेवा हमला कर दिया। उसकी जमकर पिटाई करने के बाद वे फरार हो गए। पुलिस ने घायल होमगार्ड को अस्पताल पहुंचाया। होमगार्ड की तहरीर पर तीन अज्ञात बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

तिवारीपुर थाना क्षेत्र के पिपरापुर निवासी अनवार अहमद होमगार्ड हैं। शनिवार को उनकी यातायात यार्ड पर शाम चार बजे से रात बारह बजे तक ड्यूटी थी। ड्यूटी खत्म कर वह घर लौट रहे थे। रास्ते में सूरजकुंड के पास एक बाइक सवार तीन बदमाशों ने उन्हें रोक लिया और फिर गाली गलौज शुरू कर दी। उन्होंने मारपीट कर अनवार को लहूलुहान कर दिया। घायल अनवार ने किसी तरह से बदमाशों के चंगुल से छूटकर पुलिस को सूचना दी। हालांकि पुलिस के पहुंचने से पहले बदमाश फरार हो गए। स्थानीय निवासी शमशाद, परवेज आदि का कहना है कि कुछ दिनों से सूरजकुंड के पास रोजाना मारपीट और लूटपाट की घटनाएं हो रही हैं। अगर पुलिस ने इस ओर ध्यान नहीं दिया तो किसी भी दिन बड़ी वारदात हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें