फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता ने मोबाइल छीना, छात्र ने काट ली नस

विज्ञापन
जख्मी छात्र। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
गोरखपुर। पिता ने मोबाइल क्या छीना, बेटे ने जान देने के लिए दोनों कलाइयों की नस काट ली। सेंट एंड्रयूज कॉलेज के क्लास रूम में अचानक घटी इस घटना से अफरातफरी मच गई। आनन फानन में साथी छात्रों ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस को छात्र ने बताया कि वह घरवालों से परेशान है और अब जीना नहीं चाहता। दवा-मरहम कर डॉक्टरों ने उसे अस्पताल में ही रखा है। डॉक्टर उसकी हालत खतरे से बाहर बता रहे हैं।
विज्ञापन


कोतवाली थाना क्षेत्र के आर्यनगर उत्तरी के रहने वाले रंजन कुमार अग्रवाल के तीन बेटे हैं। दूसरे नंबर का ऋषितोश कुमार अग्रवाल सेंट एंड्रयूज कॉलेज में एमए प्रथम वर्ष का छात्र है। बुधवार की सुबह किसी बात पर नाराज होकर पिता उसे डांटने लगे। उन्होंने उसका मोबाइल छीन लिया। इसके बाद ऋषितोष लगभग 10:30 बजे कॉलेज पहुंचा। कक्षा खत्म होने के बाद भी वह क्लास रूम में अकेले बैठा रहा। इसी बीच जाने उसे क्या सूझी, उसने ब्लेड से अपनी दोनों कलाइयों की नस काट ली। कुछ देर बाद जब उसके साथी क्लास रूम में गए तो उन्होंने देखा कि ऋषितोश बेंच पर बेसुध पड़ा है और उसकी कलाई से खून निकल रहा है। छात्रों ने तत्काल इसकी जानकारी कॉलेज प्रशासन को दी। साथ ही उसे जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज चल रहा है। छात्र का बयान दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें