फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहजनवां में ड्राइवर से 1.20 लाख रुपये लूटे

Fri, 20 May 2016 02:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन
 सहजनवां क्षेत्र में बृहस्पतिवार की शाम बाइक सवार बदमाशों ने पिकअप चालक से 1.20 लाख रुपये लूट लिए। खजनी स्थित दुकान से वह पिकअप में सामान लेने शहर आया था। पुलिस घटना को संदिग्ध मान रही है। चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। 
विज्ञापन


सहजनवां प्रतिनिधि के अनुसार खजनी के रहने वाले आकाश जायसवाल की कस्बे में हार्डवेयर की दुकान है। बृहस्पतिवार की शाम आकाश सामान लेने शहर आए थे। खरीदारी करने के बाद अपनी पिकअप गाड़ी चलाने वाले संतकबीरनगर, धनघटा के रहने वाले राजन को फोन करके घर से रुपये लेकर आने को कहा। शाम सात बजे राजन 1.20 लाख रुपये आकाश के घर से लेकर निकला।

शाम 7:30 बजे फोन करके उसने अपने साथीपार में लूट होने की जानकारी दे दी। पुलिस को आकाश ने बताया कि पिकअप का पहिया पंक्चर हो गया था। स्टेपनी बदलकर वह शहर की तरफ बढ़ा था कि वहां आए बाइक सवार तीन बदमाशों ने रोकने के बाद तमंचा सटाकर जेब में रखे रुपये निकाल लिए। पुलिस कहानी को संदिग्ध मान राजन को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। व्यापारी ने भी चालक का आचरण ठीक न होने की बात पुलिस को बताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें