फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नंगा होकर छात्राओं को डराता है दुष्कर्मी

Fri, 20 May 2016 02:00 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
शेरगढ़ के पहाड़पुर की तरह शाही थाने के गांव विक्रमपुर के सरकारी स्कूलों में पढ़ने  वाली छात्राओं का शोहदे ने जीना दूभर कर दिया। बलात्कार के मामले में एक बार जेल जा चुके इस बदमाश के डर से तमाम किशोरियां स्कूल जाने को तैयार नहीं हो रही हैं। तीन दिन पहले उसने स्कूल की शिक्षिका का रास्ता रोककर अश्लील हरकतें की। शिक्षिका ने थाने पहुंचकर  शिकायत की थी, लेकिन पुलिस ने उनकी बात ही अनसुनी कर दी। बृहस्पतिवार को छात्राओं की माताएं थाने पहुंची और आरोपी शोहदे के खिलाफ तहरीर देकर मुकदमा लिखाने को कहा। थाने से उन्हें जांच की बात कहकर टरका दिया गया। बाद में जब सीओ की फटकारा तो  देर रात रिपोर्ट दर्ज कर ली गई।
विज्ञापन

विक्रमपुर गांव की 10-12 साल उम्र की दर्जनों लड़कियां गांव के प्राइमरी स्कूल में पांचवीं क्लास में पढ़ती हैं। सोमवार को डरी-सहमी कुछ लड़कियों ने स्कूल की शिक्षिका सुनीता देवी को बताया कि गांव निवासी इब्राहीम रास्ते में अश्लील हरकतें करता है। कई बार तो निर्वस्त्र भी हो जाता है। शिक्षिका ने एसओ शाही महेंद्र सिंह से फोन पर इस शोहदे की शिकायत की थी। बुधवार को इसी सिलसिले में शिक्षिका एसडीएम से मिलने मीरगंज तक गईं पर उनसे मुलाकात न हो सकी। तीसरे दिन भी जब पुलिस ने कोई एक्शन नहीं लिया तो गुरुवार को गांव की दर्जनों महिलाएं शाही थाने जा धमकीं और एसओ को शोहदे के खिलाफ नामजद तहरीर दी। चेतावनी दी कि पुलिस ने बेखौफ शोहदे के खिलाफ तत्काल कार्रवाई नहीं की तो उन्हें मजबूरन अपनी बेटियों को पढ़ाई बीच में ही छुड़वाकर घर बैठाना पड़ेगा। उस वक्त एसओ ने उन्हें बताया कि तहरीर पर हलका दरोगा से जांच कराएंगे। शाम को जब घटना के बारे में सीओ मीरगंज नरेश कुमार से पूछताछ की गई तो उन्होंने अनभिज्ञता जताई। हालांकि घटना की संवेदनशीलता देखते हुए जब उन्होंने शाही एसओ को फटकारा तो आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई।
दुराचार में  जेल जा चुका है इब्राहीम
-अश्लीलता फैलाने का आरोपी इब्राहीम शादीशुदा है और उसके दो बच्चे भी हैं। वह पहले भी गांव की एक किशोरी से दुराचार के मामले में जेल जा चुका है और इस समय जमानत पर चल रहा है। गांव में उसकी आम शोहरत ठीक नहीं है।
विज्ञापन


यह प्रकरण मेरे संज्ञान में नहीं था। एसओ ने बताया है कि प्रारंभिक जांच में आरोप सही पाए गए हैं। आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है। अभी वह गांव में नहीं है, उसे जल्द गिरफ्तार किया जाएगा-नरेश कुमार, सीओ मीरगंज
 
 छात्राओं के सामने अश्लील हरकतें करना गंभीर मामला है। इस मामले में पुलिस की भूमिका की भी जांच करा लेंगे। आरोपी शोहदे के खिलाफ गुंडा एक्ट कराकर जिला बदर की कार्रवाई कराई जाएगी-आरके भारद्वाज, एसएसपी
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें