फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में एक की मौत, चार घायल

Wed, 28 Dec 2016 08:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
क्राइम
विज्ञापन
गोरखपुर में अलग-अलग जगहों पर हुए सड़क हादसे में बुधवार को एक युवक की मौत हो गई। वहीं चार लोग घायल हो गए। घायलों का इलाज अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन

मझगांवा प्रतिनिधि के मुताबिक गगहा इलाके के बड़गो निवासी फैजल (20) बुधवार को बाइक से घर लौट रहा था। अभी वो मझगांवा बाजार चौराहे के पास ही पहुंचा था कि सड़क पर बने गड्ढे से अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गया। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को अस्पताल पहुंचाया। जहां नाजुक हालत देखकर डॉक्टरोेें ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। रास्ते में उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


ब्रहमपुर प्रतिनिधि के मुताबिक ट्रैक्टर-ट्राली ने अनियंत्रित होकर बाइक सवार को ठोकर मारते हुए अंडा चाय की दुकान में घुस गई। हादसे में दुकानदार प्रहलाद (60), देवरिया, गौरीबाजार के रहने वाले बाइक सवार दिलीप (30), उनकी भाभी और भतीजी शिवानी (4 )घायल हो गए। राहगीरों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। घटना के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें