फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेड कांस्टेबल पर हत्या का केस दर्ज, भेजा जेल

विज्ञापन
बेटे की हत्या का आरोपी सिपाही अरविंद यादव।
विज्ञापन
हेड कांस्टेबल पर हत्या का केस दर्ज, भेजा जेल
विज्ञापन

चौरीचौरा (गोरखपुर)। चौरीचौरा थाना परिसर में ही बेटे की हत्या करने के आरोपी हेड कांस्टेबल अरविंद यादव पर पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर लिया। बृहस्पतिवार को कड़ी सुरक्षा के बीच कोर्ट में पेश किया जहां से अरविंद को जेल भेजा गया।
विज्ञापन

हेड कांस्टेबल अरविंद यादव ने बुधवार की रात निजी राइफल से पहली पत्नी लालसा देवी के पुत्र विकास यादव की थाने के बैरक में ही गोली मारकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने उसके खिलाफ हत्या की धारा में केस दर्ज किया और बृहस्पतिवार को कोर्ट में पेश किया। उसे पकड़ने के लिए पुलिस को थाना परिसर में ही कड़ी मशक्कत करनी पड़ी थी। लिहाजा चौरीचौरा थाने की पुलिस ने मनबढ़ सिपाही को हथकड़ी में कोर्ट में पेश किया। उधर, विकास यादव का शव लेने पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे लोगों ने हत्या के पीछे अरविंद यादव की दूसरी पत्नी चंदा देवी पर साजिश का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि चंदा ने ही अरविंद को विकास की हत्या के लिए उकसाया था, जिस वजह से अरविंद ने गोली मारी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें