फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिर कूंचकर युवक की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
सिर कूंचकर युवक की हत्या
विज्ञापन

चिलुआताल। इलाके के कोठा गांव के पास एक युवक की हत्या कर फेंका गया शव मिला। उसके सिर को ईंट से कूंच कर आंख भी फोड़ दी गई थी। बृहस्पतिवार सुबह शव पाए जाने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शिनाख्त के प्रयास में जुट गई। डॉग स्कवायड और फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर जांच की लेकिन अभी तक पहचान नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

कोठा गांव व गाहासाड़ पुल के मध्य सड़क के पास अज्ञात का शव होने की सूचना ग्रामीणों ने चिलुआताल पुलिस को दी। सूचना पर सीओ कैंपियरगंज के साथ ही चिलुआताल थानेदार भी मौके पर पहुंच गए। जांच के दौरान शव से कुछ दूरी पर पानी में फेंका गया सफेद रंग का शर्ट, चमड़े का जूता, तीन अलग-अलग रंग का गमछा, रुमाल आदि बरामद हुआ। करीब 40 वर्षीय युवक की बनियान फटी हालत में कमर में लिपटी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें