फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेड़ से लटकती मिली प्रेमी युगल की लाश, हत्या या आत्महत्या में उलझी पुलिस

Tue, 11 Jun 2019 02:29 PM IST
राजेश सैनी अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
विज्ञापन
मौके पर जमा भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

गोरखपुर के खोराबार इलाके के कैथवलिया गांव स्थित बगीचे में पेड़ से लटकती प्रेमी युगल की लाश मिली। पुलिस के मुताबिक कैथवलिया गांव की पूजा (22)  का रिश्तेदारी में जंगल सिकरी के रहने वाले धर्मेंद्र (24) से प्रेम संबंध था।

विज्ञापन


करीब 2 महीने पहले पूजा की शादी भटक इलाके में तय हो गई थी। इसकी जानकारी होने पर लड़का उसके घर पहुंच गया था। इसे लेकर विवाद हुआ था। पूजा की मां के मुताबिक पिता काम पर चले गए थे और वह रात में खाने के बाद कमरे में सोने चली गई थी।

इस बीच उनकी बेटी घर से कब निकली इसकी जानकारी नहीं हुई। उधर लड़के के पिता का कहना है कि वह कोल्ड स्टोरेज में काम करता था। सोमवार की सुबह ही घर से निकला था और रात को नहीं लौटा था।
विज्ञापन


परिवार वालों को लगा कि वहीं सो गया होगा। सुबह मौत की सूचना मिली। घटना की सूचना पर एसपी क्राइम सीओ कैंट फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे।अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वजह स्पष्ट हो पाएगी। गांव में चर्चा है कि हत्या के बाद शव को पेड़ से लटकाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें