फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर, पास कर दें आपका मोबाइल रिचार्ज करा देंगे

Thu, 07 Apr 2016 01:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
विज्ञापन
यूपी बोर्ड की कॉपियां जांचते परीक्षक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गोरखपुर। सर, पेपर खराब हो गया है। मेरे मोबाइल नंबर पर फोन कर अपना नंबर दीजिए, जितना कहेंगे रिचॉर्ज करा देंगे। बस मुझे पास कर दीजिएगा।
विज्ञापन

अभी तक कॉपियों में नोट नत्थी कर विद्यार्थी प्रलोभन दे रहे थे लेकिन अब उन्होंने अपना पैंतरा बदल दिया है। बुधवार को जुबिली इंटर कॉलेज में कॉपी जांचते समय एक शिक्षक को इस तरह का ही प्रलोभन मिला। इसकी चर्चा भी खूब रही। वहीं एक विद्यार्थी ने लिखा था, मेरी शादी होने वाली है। आपने पास नहीं किया तो आत्महत्या कर लूंगा। इसके अलावा नोट नत्थी किए हुए काफी कापियां मिल रहीं हैं।  
विज्ञापन

2.32 लाख जांची गई कापियां
सप्ताह भर में 2.32लाख कापियां जांची जा चुकी हैं। अभी करीब 11 लाख कापियां और जांचनी है। इसके लिए एक सप्ताह का समय बचा है। कॉपियों के जांचने की स्पीड कम होने से विलंब होने की पूरी संभावना है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें