फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: मुख्यमंत्री योगी ने किया चीनी मील का उद्घाटन, बोले- रोज होगी 50 हजार क्विंटल पेराई

Thu, 21 Nov 2019 01:31 PM IST
Prachi Priyam न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
विज्ञापन
चीनी मील का उद्घाटन करने पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार दोपहर मुंडेरवा में 400 करोड़ रुपये की लागत से बनी चीनी मील का उद्घाटन करने बस्ती पहुंचे। मुख्यमंत्री द्वारा मील का उद्घाटन करने के बाद आज से ही मील में गन्ने की पेराई का काम शुरू हो जाएगा। 

विज्ञापन


बता दें कि इस मील के शुरू हो जाने के बाद 50 हजार किसानों को इसका सीधा लाभ मिलेगा, इसके साथ ही 10 हजार अन्य लोगों को भी इससे प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रोजगार मिलेगा। कार्यक्रम में पहुंचकर सीएम योगी ने एक अरब 16 करोड़ की 49 परियोजनाओं का शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि हम किसानों का शोषण नहीं होने देंगे और न ही उनका बकाया रहने देंगे। इस दौरान उन्होंने विपक्ष पर करारा हमला किया।

सीएम योगी ने कहा कि पूर्व की सरकारों के पाप कार्यों का परिणाम था कि प्रदेश में 29 चीनी मिलें बंद की गईं, जबकि भाजपा की सरकार में मिलों को लोकार्पण और शिलान्यास किया जा रहा है। मालूम हो कि मुख्यमंत्री योगी ने उप्र राज्य चीनी निगम की मुंडेरवा बस्ती ईकाई के लोकार्पण के साथ ही एक अरब 16 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया।
विज्ञापन


इस दौरान जनसभा में सीएम ने कहा कि बस्ती में मेडिकल कॉलेज में पढ़ाई शुरू हो गई है। सिद्धार्थनगर मेडिकल कॉलेज भी जुलाई से शुरू हो जाएगा। युवाओं के लिए 49,000 पुलिस भर्ती होने जा रही है। 30 महीने की सरकार में गुंडागर्दी, भ्रष्टाचार, माफियागीरी खत्म हुई अब विकास का दौर चल रहा है। 

पहले भर्ती होती थी तो सैफई घराना की टीम वसूली पर हर जिले में जाती थी, लेकिन अबतक 75,000 पुलिस भर्ती की प्रक्रिया पारदर्शी रही है। सपा, बसपा, कांग्रेस ने जनता को वोट बैंक समझा, जबकि भाजपा की केंद्र और राज्य सरकारें जनता जर्नादन मानकर विकास जनता के द्वार पहुंचा रही हैं।

सीएम ने कहा कि 50 हजार क्विंटल प्रतिदिन मुंडेरवा चीनी मिल में पेराई होगी, जिससे 27 मेगावाट बिजली बनेगी। इससे 30 करोड़ वार्षिक आय होगी। आठ हजार से अधिक को रोजगार और लाखों किसान परिवारों को अप्रत्यक्ष तौर पर लाभ होगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें