फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, मारपीट में पिता की मौत और बेटा गंभीर घायल

Sun, 13 Oct 2019 02:01 PM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महाराजगंज
विज्ञापन
जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
महराजगंज के कोल्हुई थाना इलाके के मैनहवा गांव में जमीनी विवाद में हुई मारपीट में पिता की मौत हो गई और बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना पाकर पहुंची पुलिस की मदद से घायलो को इलाज के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनकटी लाया गया। जहां से बेटे की गंभीर हालत देखते हुए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। 
विज्ञापन


कोल्हुई थाना क्षेत्र के मैनहवा गांव के इंदरजोत में रामवेलास मौर्या एंव रामजतन के बीच गांव के सटे सड़क के पास जमीन को लेकर काफी दिनों से विवाद चल रहा था। जहां पर रविवार की सुबह रामविलास भूसा निकालने गए थे। 

इसी दौरान उनके पट्टीदार रामजतन पहुंचकर कहासुनी करने लगे। जो थोड़ी देर के बाद दोनों के बीच मारपीट में बदल गई। जिसमें दोनों पक्षों के बीच लाठी और ईंट चलने लगे। जिसमें रामविलास (55) व उनका लड़का रामजीत (30) घायल हो गया। 
विज्ञापन


विवाद की सूचना किसी ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए सीएचसी बनकटी में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने रामविलास को मृत घोषित कर दिया और बेटे को गंभीर हालत देख जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। 
विज्ञापन

घटना की सूचना पाकर सीओ अशोक कुमार मिश्रा सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। इस संबंध में सीओ ने बताया कि मारपीट में घायल रामविलास की मौत के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी। 

गांव में दहशत, पुलिस तैनात 
मैनहवा के इंदरजोत में रविवार को मारपीट के मामले में एक व्यक्ति के मौत के बाद गांव में दहशत का माहौल हो गया। शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए गांव में पुलिस टीम की तैनाती कर दी गई। मारपीट की सूचना में रामविलास की मौत की जानकारी गांव के लोगों को मिली तो लोग हैरान हो गए। जगह-जगह इकठ्ठा होकर लोग रामविलास की मौत पर चर्चा करते रहे। 

प्रभारी एसओ धनंजय सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच पैतृक जमीन को लेकर काफी दिनों से विवाद चल रहा था। जिसमें पुलिस पहले भी दोनों पक्षों को शांति भंग में कार्रवाई कर चुकी है। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें