फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विरोधियों को शिकस्त दे बने ब्लॉक प्रमुख

Mon, 08 Feb 2016 01:17 AM IST
गोरखपुर। अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
कई महीनों से ब्लॉक प्रमुख चुनाव को लेकर चल रही गहमा-गहमी के बीच रविवार को हुए चुनाव में कई ब्लॉकों में परिणाम आशा के विपरीत रहा। कई स्थानों पर विवाद होने की संभावना के चलते प्रशासन की तरफ से सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गए थे। बावजूद इसके जिले के सभी 9 ब्लॉकों में चुनाव शांतिपूर्वक संपन्न हुआ। चंद मिनट की मतगणना के बाद रिजल्ट भी आ गया। हारे और जीते दोनों प्रत्याशियों को पुलिस की अभिरक्षा के बीच ब्लॉक से बाहर किया गया। फिर भी एक ब्लॉक में कुछ लोगों ने पुलिस के वाहन पर पथराव और प्रशासन के विरुद्ध नारेबाजी की।
विज्ञापन


इन ब्लॉकों में चुनाव हुआ
ब्लॉक                  जीते                  
जंगलकौड़िया - बृजेश यादव
बृजेश यादव ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी संदीप यादव को 98 वोटों से हराया। जहां बृजेश को 106 मत मिले वहीं संदीप यादव को मात्र 8 वोट ही मिल सके।

पिपरौली - सुधीर सिंह
जिले भर में चर्चाओं के केंद्र में रहे पिपरौली ब्लॉक के चुनाव में सुधीर सिंह ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी संजय दुबे को 23 वोटों से हराकर सीट पर कब्जा कर लिया। सुधीर को 58 तथा संजय को 35 वोट मिले थे। तीन वोट अवैध हो गए थे।

चरगांवा - विमलेश   
विमलेश पासवान बांसगांव के सांसद कमलेश पासवान के भाई हैं। इन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी विनोद को 40 मतों से शिकस्त देकर परिवार के सियासी सफर वाली कुर्सी पर कब्जा कर लिया। विमलेश को 70 तथा विनोद को 30 वोट मिले थे। यहां पर एक वोट अवैध हो गया था।
विज्ञापन


बड़हलगंज - बेबी पासवान
यहां पर बेबी पासवान ने अपने खिलाफ मैदान में उतरी गीता को 24 वोटों से शिकस्त देकर जीत हासिल की। पांच वोट अवैध हो गए थे। बेबी को 55 जबकि गीता को 31 वोट मिले।

पिपराइच - मंजू 
मंजू देवी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी रिंकू देवी को 8 वोटों से शिकस्त दी। यहां भी 2 वोट अवैध हो गए थे।

पाली - किरन       
इस ब्लॉक में किरन देवी ने अपने करीबी उम्मीदवार को 7 वोटों से हरा कर चुनाव जीत लिया। उन्हें  39  तथा उनकी प्रतिद्वंद्वी  सोनमती को 32 वोट मिले। जबकि 1 वोट अवैध हो गया।

कौड़ीराम - शैला देवी
इस ब्लॉक पर पूर्व विधायक अंबिका सिंह का लगभग 35 वर्ष से कब्जा है। यहां उनके परिवार और समर्थकों की जीत होती रही है। इस बार उनकी एक समर्थक शैला देवी ने अपने निकटतम प्रत्याशी को 36 वोटों से हरा दिया। शैला को  60 जबकि उनके मुकाबले मैदान में उतरीं मीना को 24 वोट मिले जबकि 4 वोट अवैध हो गए।

सरदारनगर - शशिकला
शशिकला ने  49 वोट पाकर विरोधी उर्मिला को 13 वोटों से हरा दिया। उर्मिला को 36 वोट मिले जबकि 1 मत अवैध हो गया।

बांसगांव - राधिका  
यहां पूर्व प्रमुख शिवाजी की समर्थित प्रत्याशी राधिका ने 56 वोट हासिल कर अपने मुकाबले में खड़े चर्चित राकेश यादव को 26 वोटों से हरा दिया। राकेश को 30 वोटों से ही संतोष करना पड़ा। यहां भी 2 वोट अवैध पाए गए।
विज्ञापन


इन ब्लॉकों में निर्विरोध चुने गए प्रमुख
भटहट - उत्तमा देवी
ब्रह्मपुर - गुगुल
गगहा - सीमा चंद
कैंपियरगंज - रमेंद्रनाथ यादव
गोला - रत्नेश कुमार यादव,
खोराबार - शैलेष
बेलघाट - विनोद
खजनी - राजमन यादव,
सहजनवां - रामप्रकाश शुक्ला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें