फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर में MLC देवेंद्र प्रताप सिंह बोले-नागरिकता कानून से किसी पर प्रतिकूल प्रभाव नहीं

Sat, 21 Dec 2019 11:12 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
विज्ञापन
एमएससी देवेंद्र प्रताप सिंह। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
भाजपा से एमएलसी देवेंद्र प्रताप सिंह ने मुस्लिम समाज से शांति बनाए रखने की अपील की है। उन्होंने कहा कि मुसलमान किसी के बहकावे में मत आएं। भारतीय संस्कृति में वसुधैव कुटुंबकम और सर्वे भवंतु सुखिन: के भाव से सभी के सुख की कामना की जाती है। मुस्लिम उसी संस्कृति के अभिन्न अंग हैं। देश के लोकतंत्र में उनकी भूमिका की सराहना की जाती है।
विज्ञापन


एमएलसी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बात पर देश के मुसलमानों को भरोसा करना चाहिए। इस कानून से भारतीय मुसलमानों का कुछ लेना-देना नही है। इससे किसी मुस्लिम का हित प्रभावित नहीं होगा।

संसदीय लोकतंत्र में जनता के वोट से हारने वाले लोग सुनियोजित तरीके से हिंसा फैलाकर मुस्लिम समाज को बदनाम कर रहे हैं। ऐसे लोगों से उन्हें सावधान रहने की जरूरत है। विकास की बुनियादी जरूरत सामाजिक सौहार्द और शांति है। इसको कायम रखने के लिए अफवाहों से सावधान रहना चाहिए। नागरिकता कानून देने के लिए बना है, किसी की नागरिकता छीनने के लिए नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें