फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

16 के बजाए 23 दिसंबर से शुरू होगा मतदाता अभियान, 22 जनवरी तक दूर होंगी खामियां

विज्ञापन
Voter Id card
विज्ञापन
भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर मतदाता संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान में बदलाव किया गया है। अब यह अभियान 16 के बजाए 23 दिसंबर से शुरू होगा। 22 जनवरी 2020 तक वोटर बनने और मतदाता सूची की खामियों आदि को दुरुस्त कराने के लिए आवेदन किया जा सकेगा। पहले आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 15 जनवरी थी।
विज्ञापन


डीएम के. विजयेंद्र पांडियन ने यह जानकारी दी। बताया कि निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार पहली जनवरी 2020 के आधार पर विधानसभा के निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों का अंतिम प्रकाशन अब 14 फरवरी 2020 को किया जाएगा।

पुनरीक्षण कार्यक्रम के दौरान प्रमुख भूमिका निभाने वाले अधिकारियों मसलन जिला निर्वाचन अधिकारी यानी डीएम, उप जिला निर्वाचन अधिकारी यानी एडीएम, निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी यानी एसडीएम, सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी यानी तहसीलदार, नायब तहसीलदार, खंड विकास अधिकारी, चकबंदी अधिकारी, सहायक चकबंदी अधिकारी तथा बूथ लेवल ऑफि सर को आयोग के अनुमति के बिना स्थानांतरण पर रोक लगायी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें