फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आयोडीन की जांच को घर-घर जाएंगी आशा 

Sun, 28 Aug 2016 09:01 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/गोरखपुर।
विज्ञापन
नमक
विज्ञापन
 देवरिया और गोरखपुर में आयोडिन नमक का इस्तेमाल बेहद कम पाया गया है। एक सर्वे में स्वास्थ्य विभाग की ओर से जागरूक करने के बाद भी आयोडिन नमक के कम इस्तेमाल की पुष्टि हुई है। प्रदेश में कराए गए सर्वे में 24 जिले ऐसे पाए गए हैं जहां आयोडिन का इस्तेमाल अब भी कम हो रहा है। इन जिलों में अब नमक की जांच कराई जाएगी। इसके लिए किट आ गई है। यह जिम्मेदारी आशाओं को सौंपी गई है।
विज्ञापन


सरकार ने पूरे प्रदेश में आयोडिन नमक के इस्तेमाल पर सर्वे कराया था। इनमें 24 ऐसे जिलों के नाम सामने आए हैं जहां अब भी आयोडिन नमक का कम इस्तेमाल हो रहा है। इनमें गोरखपुर और देवरिया भी शामिल है। अब सरकार इन जिलों के ग्रामीण और शहरी दोनों इलाकों में नमक में आयोडिन की मात्रा जांचेगी। आशाओं को जांच के लिए विशेष किट दी गई है। इसमें नीला और बैगनी रंग के निशान बने हैं। हर निशान के हिसाब से आयोडिन की मात्रा का पता चल जाएगा।

आशाओं को हर घर में जाकर नमक की जांच करनी है। एक महीने में एक आशा को 50 घरों की जांच का लक्ष्य दिया गया है। यहीं नहीं, आशाओं को इससे होने वाले नुकसान के बारे में भी लोगों को जानकारी देनी होगी। एक बार जांच के बाद आशाओं को दोबारा उन घरों में जाकर यह भी देखना होगा कि आयोडिन की मात्रा बढ़ी या नहीं। शहरी क्षेत्र में जांच के लिए आशा के साथ स्वास्थ्य विभाग की टीम भी जाएगी।  2006 में खड़े नमक पर लगी थी पाबंदी आयोडिन की मात्रा कम पाए जाने पर ही 2006 में खड़े नमक के इस्तेमाल पर पाबंदी लगा दी गई थी, मगर जानवरों के लिए अब भी खड़े नमक का इस्तेमाल होता है। सर्वे में माना जा रहा है कि सस्ता होने की वजह से अब भी लोग इस नमक का इस्तेमाल कर रहे हैं। आयोडिन की कमी से घेघा, मंदबुद्धि, बहरापन और जल्द गर्भपात जैसी दिक्कतें सामने आती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें