फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी ने थाने में दर्ज कराई थी गुमशुदगी, जेल में था पति

विज्ञापन
विज्ञापन
पत्नी ने दर्ज कराई थी गुमशुदगी, जेल में बंद था पति
विज्ञापन

कैंपियरगंज (गोरखपुर)। कैंपियरगंज थाने में रविवार को महिला ने अपने पति के लापता होने की सूचना देकर गुमशुदगी दर्ज कराई। पुलिस अभी जांच शुरू की थी कि उसी बीच सोमवार को पति घर पहुंच गया। उसने बताया कि वह दो दिनों से जेल में बंद था।
कैंपियरगंज के सोनौरा गांव के कुछ युवक शहर में मजदूरी करते हैं। शुक्रवार को काम से घर आने के लिए गोरखपुर रेलवे स्टेशन गए। राजेश नामक युवक अपने साथियों से बिछड़ गया। उसके साथी ट्रेन पकड़े और घर चले आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्टेशन पर शराब के नशे में मिले राजेश को जीआरपी ने पकड़ लिया। उसे जेल भेज दिया गया। उधर, राजेश की पत्नी ने उसके साथियों से पूछताछ की तो पता चला कि वह स्टेशन पर साथ छूट गया है। राजेश के परिवार के लोगों ने खोजबीन की। कहीं पता न चलने पर राजेश की पत्नी ने शनिवार को थाने में पहुंचकर सूचना दी। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। इस बीच सोमवार को राजेश घर पहुंचा तो हकीकत पता चली। उसके बाद पत्नी अपनी सास व गांव कुछ लोगों के साथ पति को लेकर थाने पहुंच जानकारी दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें