कटिहार से अमृतसर जा रही आम्रपाली एक्सप्रेस मंगलवार दोपहर सीहापार से गुजरते समय हादसे की जद में आ गई। ट्रैक पर जारी रेल विद्युतीकरण में इस्तेमाल हो रही सीढ़ी अचानक ट्रेन के इंजन पर गिरी। इंजन का शीशा टूट जाने से ड्राइवर जख्मी हो गया। गोरखपुर से दूसरा इंजन मंगवाकर करीब डेढ़ घंटे बाद आम्रपाली एक्सप्रेस को आगे रवाना किया
जा सका।
हादसे में जख्मी होने वाले ट्रेन चालक ड्राइवर मदन लाल को मौके पर ही प्राथमिक उपचार दिया गया। हादसे से बाल-बाल बचे सहायक ड्राइवर बृजेश की मदद से ट्रेन को मगहर स्टेशन पर लाया गया। दूसरे इंजन और ड्राइवर के बंदोबस्त में एक घंटे से ज्यादा का समय लगा। करीब ढाई बजे ट्रेन आगे रवाना की गई। इस बीच दूसरे ट्रैक से दोनों दिशा की ट्रेनों की आवाजाही जारी रही।