फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सम्मान पाकर खिल उठे मेधावियों के चेहरे, अमर उजाला की ओर से भविष्य ज्योति सम्मान कार्यक्रम का आयोजन

Sun, 30 Jun 2019 04:28 AM IST
Abhishek Singh अमर उजाला ब्यूरो, देवरिया
विज्ञापन
अमर उजाला भविष्य ज्योति सम्मान कार्यक्रम का आयोजन - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

छात्र-छात्राओं के चेहरे पर सम्मान पाने की खुशी झलक रही थी तो अपने बेटे-बेटियों को सम्मानित होते देखकर माता-पिता भी गौरवान्वित महसूस कर रहे थे। मौका था अमर उजाला की ओर से यूपी बोर्ड, सीबीएसई, आईसीएसई बोर्ड के दसवीं, बारहवीं के मेधावी छात्र-छात्राओं के सम्मान समारोह का।

विज्ञापन


शनिवार को कतरारी रोड स्थित पीडी एकेडमी परिसर में आयोजित कार्यक्रम में 52 बच्चों को मुख्य अतिथि एसपी डॉ. श्रीपति मिश्र ने सम्मानित किया। एसपी के हाथों मेडल और सर्टिफिकेट पाकर विद्यार्थी खुशी से झूम उठे। कई छात्र-छात्राओं व उनके माता-पिता ने इस सुखद पल को कैमरे में कैद किया। मेधावियों में आगे बहुत कुछ कर गुजरने की ललक साफ दिखाई दे रही थी। 

एसपी ने कहा कि ज्यादातर मेधावी आगे चलकर गलत संगत में पड़ने से अपना भविष्य खराब कर लेते हैं। ऐसे में आपको सजग रहकर पढ़ाई पूरी करनी होगी। तभी इस प्रतिभा का सम्मान आजीवन बरकरार रहेगा। जिस कुर्सी पर हम विराजमान हैं, कल वह आपकी होगी। इसके लिए सच्ची लगन और कड़ी मेहनत जरूरी है। जिले में हजारों छात्र-छात्राओं ने 10वीं व 12वीं की परीक्षा उत्तीर्ण की है, लेकिन हर किसी को यह सम्मान पाने का गौरव प्राप्त नहीं हुआ। ऐसे मौके विशेष प्रतिभावाले बच्चों को ही प्राप्त होते हैं, आप उनमें से एक हैं।

विज्ञापन
Trending Videos

अमर उजाला भविष्य ज्योति सम्मान कार्यक्रम का आयोजन - फोटो : Amar Ujala
उन्होंने बच्चों के माध्यम से सभी अभिभावकों के हेलमेट लगाकर चलने की अपील की। महिला सुरक्षा का आश्वासन दिया। एएसपी शिष्यपाल सिंह ने कहा कि मेधावियों के सम्मानित होने से जितनी खुशी उन छात्र-छात्राओं को नहीं होती, उससे अधिक माता-पिता को तसल्ली मिलती है। आपके पास अवसर है चाहें तो जिले और प्रदेश का नाम रोशन कर सकते हैं। आपसे देश गौरवान्वित होगा। उन्होंने अमर उजाला के प्रयास को राष्ट्र निर्माण में सराहनीय कदम बताया।

एडीएम प्रशासन राकेश कुमार पटेल ने कहा कि अमर उजाला भविष्य ज्योति सम्मान मेधावी छात्र-छात्राओं में नई ऊर्जा का संचार करेगा। अध्यक्षता भाजपा नेता हरेंद्र जायसवाल ने की। विद्यालय के चेयरमैन नंदलाल जायसवाल ने आभार जताया। संचालन रवि प्रकाश मिश्रा ने किया। इस मौके पर प्रधानाचार्य एडी पांडेय, मनोज जायसवाल, संजय सिंह, रामचंद्र जायसवाल, शिक्षिका स्वप्न रेखा, अमिता, कन्या आदि मौजूद रहीं।

इन्हें मिला सम्मान

हर्षित कुमार मिश्र, तन्मय नागरथ, दिव्यांशु सिंह, वंदना यादव, शशांक शेखर, शिवम कुमार यादव, विनीता तिवारी, संजना गुप्ता, सृष्टि मिश्र, शिवानी गिरी, आकांक्षा यादव, सलोनी कुमारी, वंदना सिंह, अनामिका मणि, अर्पिता मिश्र, प्रिया सिंह, मिल्की शमाश्ऱ, ज्योतिका केशरी, सभाराज यादव, सौम्या यादव, ऋषिका गुप्ता, विभा, प्रियांशु, सृष्टि मौर्य, अमृतांशु मिश्र, आदित्याथ मिश्र, हिमांशी सिंह, प्रत्युष सिंह, दिपांशी गुप्ता, सृष्टि मिश्र, साक्षी वर्मा, उत्कर्ष शर्मा, शेषनाथ कुशवाहा, आयुषी तिवारी, सज्जन गुप्ता, दिव्यांनी पांडेय, हर्षिता तिवारी, सलोनी मणि, प्रीति गुप्ता, ऋषिता तिवारी, प्रगति गुप्ता, राजवीर मद्धेशिया, सत्यभान यादव, आयुष सिंह, फहीमा परवीन, अनीस यादव, आकांक्षा यादव, गोल्डी सिंह, अंकिता यादव, ऋषिकेश गुप्ता, सुधांशु दीक्षित।
विज्ञापन

अमर उजाला भविष्य ज्योति सम्मान कार्यक्रम का आयोजन - फोटो : Amar Ujala
आज पता चला प्रतिभाशाली बनने का गौरव

दसवीं की छात्रा हर्षिता तिवारी ने कहा कि प्रतिभाशाली बनने का गौरव क्या होता है यह भविष्य ज्योति सम्मान पाने के बाद पता चला। मैंने दो दिन पहले इसकी जानकारी मम्मी-पापा को दी तो वे मुझसे भी ज्यादा खुश दिखे। 

जारी रहेगा सफलता का सफर

दसवीं की छात्रा सलोनी मणि त्रिपाठी ने कहा कि आगे भी सफलता का यह सफर जारी जारी रखूंगी। यह सम्मान मेरे शिक्षा के पथ पर उजियारा लेकर आया है। प्रशस्ति पत्र और मेडल टीचर को दिखाऊंगी जिन्होंने ऐसा बनाया। 

बेहतर करने की कोशिश करूंगी

12वीं की छात्रा मिल्की शर्मा ने कहा कि  सम्मान पाकर हौसला बढ़ा है। आगे और बेहतर करने की कोशिश करूंगी, जिससे मेरे माता-पिता व गुरुजनों का भी सम्मान बढ़े। सबके बीच सम्मान पाना गौरवपूर्ण है। 

पापा आपकी बिटिया किसी से कम नहीं

12वीं की छात्रा अनामिका मणि ने कहा कि पापा बोलते हैं, मेरी बेटी किसी बेटे से कम नहीं। वह हमेशा ही मेरा हौसला बढ़ाते हैं। यह सम्मान मैं अपने पापा को दूंगी और बोलूंगी कि पापा आपकी बिटिया किसी से कम नहीं है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें