रात में दुर्घटना की जानकारी मिली थी। सूचना पाते ही पुलिस मौके पर पहुंची थी। बताया गया था कि विधायक ठीक हैं। विधायक की ओर से आई तहरीर के आधार पर जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी- डॉ. सुनील कुमार गुप्ता, एसएसपी।
हादसे की जानकारी हुई थी। मेडिकल कॉलेज में विधायक भर्ती नहीं हैं - डॉ. गिरीश चंद्र श्रीवास्तव, एसआईसी, मेडिकल कॉलेज।
रात में मामला रफा-दफा होने पर चले गए थे विधायक
हादसा गोरखनाथ के हुमायूंपुर निवासी राजा श्रीवास्तव की टबेरा से हुआ है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक टबेरा में सवार होकर ज्ञानपुरम निवासी सोनू और गणेश लाल लखनऊ जा रहे थे। गाड़ी तेल लेने के लिए नौसड़ से पहले पेट्रोलपंप पर मुड़ रही थी। उसी दौरान सामने से आ रही विधायक की गाड़ी के चालक ने टक्कर से बचने के लिए गाड़ी मोड़ी। विधायक की गाड़ी सड़क किनारे ट्रक से भिड़ गई। सूचना के तुरंत बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। तब टबेरा चालक पर उन्होंने किसी तरह की कार्रवाई करने से मना कर दिया था। विधायक ने दूसरी गाड़ी मंगाई और घर चले गए। टबेरा सवार भी अपनी गाड़ी लेकर घर चले गए। रात में ही यह मामला खत्म हो गया था, लेकिन फिर सुबह विधायक अस्पताल गए और उसके बाद थाने में तहरीर दी गई।
बड़ी खामोशी से विधायक प्राइवेट वार्ड में भर्ती
एक ओर मेडिकल कॉलेज प्रशासन अमन मणि के भर्ती न होने की जानकारी दे रहा है। दूसरी ओर सूत्र बताते हैं कि विधायक प्राइवेट वार्ड में भर्ती हैं। बगल में ही उनके पिता भी भर्ती हैं।