गोरखपुर। केंद्रीय गृहमंत्री 12 फरवरी को गोरखपुर एयरपोर्ट आएंगे। यहां से बीएसएफ के हेलीकाप्टर से वह सिद्धार्थनगर और बलरामपुर में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने जाएंगे। शाम को लौटने पर वह शहर से राजकीय वायुयान के जरिये दिल्ली लौटेंगे। गृहमंत्री के कार्यक्रम की जानकारी के बाद एयरपोर्ट के आसपास के थानाक्षेत्र की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
राजकीय वायुयान से गृहमंत्री राजनाथ सिंह 12 फरवरी की सुबह साढ़े दस बजे गोरखपुर एयरपोर्ट आएंगे। यहां से वह बीएसएफ के हेलीकाप्टर से सिद्धार्थनगर और बलरामपुर में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचेंगे। इसके बाद शाम 4:30 बजे गोरखपुर एयरपोर्ट वापस लौटेंगे। फिर राजकीय वायुयान से वह दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे। गृहमंत्री के कार्यक्रम को देखते हुए एसएसपी अनंत देव ने एयरपोर्ट से सटे कैंट, शाहपुर, खोराबार एसओ को चौकसी बरतने के साथ ही संदिग्धों की सघन चेकिंग करने का निर्देश दिया है। कार्यक्रम के दिन का सुरक्षा प्लान तैयार करने में अफसर जुटे हैं।