फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हवा में वायुयोद्धाओं की छलांग... गूंजा वंदेमातरम

विज्ञापन
कारगिल विजय दिवस की 20वीं वर्षगांठ पर एयरफोर्स स्टेशन में पैराजंपिग करते जवान।
विज्ञापन
हवा में वायुयोद्धाओं की छलांग... गूंजा वंदेमातरम
विज्ञापन

गोरखपुर। छह हजार फीट की ऊंचाई पर एयरफोर्स के जहाज से जब जांबाजों ने छलांग लगाई तो नंदानगर स्थित एयरफोर्स स्टेशन पर बैठे हजारों लोग रोमांचित हो उठे। हवा में तिरंगा लहराते हुए 10 वायुयोद्धाओं की टीम जैसे ही 100 मीटर की ऊंचाई तक नजर आना शुरू हुई, पूरा परिसर तालियों से गूंज उठा। हवा में कलाबाजियां करते हुए एक-एक कर सभी जांबाज परिसर में में उतरने लगे तो बैठे लोगों ने भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारे लगाए। इस दौरान पूरा माहौल देशभक्ति के रंग में रंग उठा।
कारगिल विजय दिवस की 20वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में एयरफोर्स स्टेशन गोरखपुर में आकाश गंगा टीम के पैराट्रूपर्स ने पैराजंपिंग का प्रदर्शन कर अपनी ताकत दिखाई और ये अहसास कराया कि देश बेेहद सुरक्षित हाथों में है। रफ्तार के साथ जगुआर ने जब आसमान में उड़ान भरी तो खासकर बच्चों का उत्साह देखते बन रहा था। हवा में विमान की रफ्तार और लैंडिंग ने लोगों की उत्सुकता को बढ़ाया। इस दौरान स्टैटिक डिस्प्ले में जगुआर के साथ सूर्यकिरण और माइक्रोलाइट गरुण को प्रदर्शनी में लगाया था। एक्सपर्ट ने बच्चों को उनकी अस्त्र-शस्त्र की प्रणाली के साथ-साथ भारतीय वायु सेना में करिअर बनाने के बारे में बताया। स्कूली बच्चे एक-एक कर इन जहाजों के पास गए उनकी क्षमता को करीब से जाना। इस दौरान जगुआर के साथ रखा गोला-बारूद आकर्षण का केंद्र रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन स्कूलों के विद्यार्थी हुए शामिल
केंद्रीय विद्यालय नंबर एक, एयर फोर्स स्कूल, आर्मी पब्लिक स्कूल, जीडी गोयनका स्कूल, गंगा पब्लिक स्कूल, स्प्रिंगर लोरेटे सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सैनिक स्कूल, गोपालगंज बिहार और एशियन सहयोगी संस्था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें