न्यू बुटवल-गोखरपुर ट्रांसमिशन लाइन की 300 केवीए की तीन उच्च क्षमता के सब स्टेशनों का निर्माण किया जाएगा। इसके तहत रेडोमोटो, दामाउली और बुटवल सबस्टेशन बनाए जाएंगे। इसके साथ ही काठमांडू के लाप्सिदी से ढाडिंग के गलची-रत्नम और दामौली-भरतपुर-बुटवल ट्रांसमिशन लाइनों के निर्माण की योजना है। इसके लिए 1949 टावरों का निर्माण किया जाना है।
नेपाल विद्युत प्राधिकरण के कार्यकारी निदेशक कुलमन घीसिंग ने बताया कि नेपाल ने भारत के साथ ऊर्जा बैंकिंग की व्यवस्था करने का प्रस्ताव रखा है। नेपाल में ज्यादातर पनबिजली परियोजनाएं हैं। इसलिए बारिश के मौसम में बिजली उत्पादन बढ़ जाता है। नेपाल ने भारत के एनर्जी एक्सचेंज में कारोबार को मंजूरी देने का फैसला किया है।
बुटवल गोरखपुर के साथ ही बिहार इनरुवा-पूर्णिया, उत्तर प्रदेश बरेली अंतर्देशीय पारेषण लाइन की डीपीआर को भी मंजूरी मिल गई है। कुशहा-कटैया और रक्सौल-परवानीपुर अंतरराज्यीय पारेषण लाइनों के लिए भी समझौते हुआ है।