फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार दिन न्यायिक कार्य नहीं करेंगे अधिवक्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
चार दिन न्यायिक कार्य नहीं करेंगे अधिवक्ता
विज्ञापन

12 जुलाई को बैठक बुलाई, बार काउंसिल के चेयरमैन भी आ सकते हैं
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। सिविल कोर्ट बार एसोसिएशन की साधारण सभा की बैठक में 12 जुलाई तक न्यायिक कार्य से विरत रहने का निर्णय लिया गया। इसी दिन पूर्वांचल के सभी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष और मंत्री के साथ बैठक कर आगे की रणनीति तैयार की जाएगी। इस बैठक में बार काउंसिल के चेयरमैन के भी शामिल होने की संभावना है।
विज्ञापन

बार एसोसिएशन के कार्यकारी अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार श्रीवास्तव और मंत्री अजय कुमार शुक्ला ने बताया कि बैठक में बार काउंसिल से आए पत्रों पर विस्तार से चर्चा हुई। फि र सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि ग्राम न्यायालय की स्थापना के विरोध में चल रहे आंदोलन को लेकर 12 जुलाई तक सिविल कोर्ट के अधिवक्ता न्यायिक कार्य नहीं करेंगे। 12 जुलाई को पूर्वांचल के सभी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष और मंत्री को आमंत्रित कर उनके साथ अगली रणनीति पर विचार किया जाएगा। बैठक में शामिल होने के लिए बार काउंसिल के चेयरमैन को भी आमंत्रित किया गया है। बैठक में बार काउंसिल के सदस्य मधुसूदन त्रिपाठी, अभिमन्यु पांडेय, मनोज कुमार पांडेय, जितेंद्र धर दुबे, उमापति उपाध्याय, राममणि त्रिपाठी, राकेश दुबे सहित कई अधिवक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त किए। इस दौरान शशिकांत मिश्र, प्रभात कुमार शुक्ल, अनिल कुमार मिश्र, प्रवीण शुक्ल, रमेश राय, भानु प्रताप पांडेय, रितेश श्रीवास्तव, बसंत श्रीवास्तव आदि अन्य अधिवक्ता मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें