फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए सत्र में आज से होगा प्रवेश

Wed, 15 Jun 2016 08:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
गोरखपुर यूनिवर्सिटी
विज्ञापन
गोरखपुर यूनिवर्सिटी में 2016-17 एकेडमिक सत्र केलिए प्रवेश प्रक्रिया बृहस्पतिवार से शुरू हो रही है। इसकी शुरुआत स्नातक कक्षाओं के साथ होगी। यूनिवर्सिटी के दीक्षा भवन में इसे लेकर इंतजाम किया गया है। बीए, बीएससी और बीकॉम में प्रवेश के लिए अलग-अलग कक्ष बनाए गए हैं, जिनकी निगरानी के  लिए कंट्रोल रूम भी बनाया गया है।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को बीए, बीएससी और बीकॉम में प्रवेश के लिए काउंसिलिंग कराई जाएगी। प्रवेश परीक्षा में प्राप्तांकों के आधार पर विभिन्न कक्षाओं के लिए कट आफ मेरिट यूनिवर्सिटी प्रशासन की ओर से पहले ही जारी की जा चुकी है। सभी अभ्यर्थियों को निर्धारित प्रवेश शुल्क और प्रमाण पत्रों के साथ सुबह 10 बजे तक काउंसिलिंग कक्ष में पहुचंने को कहा गया है। 

इस तैयारी के साथ पहुंचे अभ्यर्थी सभी शैक्षिक व भारांक प्रमाण पत्रों की मूल प्रति।  माइग्रेशन प्रमाण पत्र, चरित्र प्रमाण पत्र, स्थानांतरण प्रमाण पत्र।  आय एवं जाति प्रमाण पत्र नियमानुसार अद्यतन हो।
विज्ञापन

आज होने वाले प्रवेश और मेरिट बीए : 225 या उससे अधिक अंक पाने वाले अभ्यर्थी बीएससी जीव विज्ञान : 295.5 या उससे अधिक अंक पाने वाले अभ्यर्थी बीएससी गणित : 282 या उससे अधिक अंक पाने वाले अभ्यर्थी बीकाम : 279 अंक या उससे अधिक पाने वाले अभ्यर्थी बीएससी कृषि की जारी हुई मेरिट
गोरखपुर यूनिवर्सिटी प्रशासन की ओर से बीएससी कृषि की कट ऑफ मेरिट बुधवार को जारी कर दी गई। बीएससी कृषि में प्रवेश प्रक्रिया 20 जून से शुरू होगी। इस कक्षा की प्रवेश काउंसिलिंग का स्थल दीक्षा भवन रखा गया है। प्रवेश प्रक्रिया सुबह 11 बजे से शुरू होगी। 

काउंसिलिंग कार्यक्रम 20 जून : 255 या उससे अधिक अंक पाने वाले अभ्यर्थी 21 जून : 231 या उससे अधिक अंक पाने वाले अभ्यर्थी 22 जून : 219 या उससे अधिक अंक पाने वाले ओबीसी अभ्यर्थी 23 जून : 172 या उससे अधिक अंक पाने वाले एससी/एसटी अभ्यर्थी, विशेष आरक्षित अभ्यर्थी- विकलांग, भूतपूर्व सैनिक आश्रित, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, रक्षा कार्मिक आश्रित, कारगिल शहीद आश्रित कश्मीर विस्थापित के समस्त अभ्यर्थी
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें