फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आलिया-वरुण कल करेंगे आईजीसीएल मैच का शुभारंभ

Tue, 04 Oct 2016 01:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
कलर फुल ड्रेस में होने जा रहे आईजीसीएल मैच का शुभारंभ फिल्म अभिनेता वरूण धवन और अभिनेत्री आलिया भट्ट करेंगी। रीजनल स्पोर्ट्स स्टेडियम में पांच अक्टूबर से होने जा रही प्रतियोगिता के लिए 32 टीमों का चयन किया जा चुका है। 
विज्ञापन


इनमें गोरखपुर की यंग स्टार क्रिकेट क्लब, वाइसीसी क्रिकेट क्लब, स्टार कंगारू, टारगेट क्रिकेट क्लब, सरदारनगर क्रिकेट क्लब, सूबा बाजार खोराबार, पूर्वांचल क्रिकेट क्लब, महरावारी क्रिकेट क्लब, नेशनल क्रिकेट क्लब जगतबेला, बीकेसी क्रिकेट क्लब, गोरखपुर वारियर्स, केडीएस क्रिकेट क्लब, एमके बारी क्रिकेट क्लब, एयरटेल क्रिकेट क्लब और कादीपुर की संत तुलसीदास पीजी कॉलेज, महराजगंज की स्टार किंग क्रिकेट क्लब, स्टार स्टूडेंट क्रिकेट क्लब, आइसीएच परतावल की टीमें शामिल हुई हैं। इसके अलावा बस्ती की खलीलाबाद क्रिकेट क्लब, हरैया क्रिकेट क्लब, विवेकानंद क्रिकेट क्लब, कुशीनगर की आर्यन क्रिकेट क्लब, एसवीसी क्रिकेट क्लब, विनाशक क्रिकेट क्लब, सिद्धार्थनगर की सिद्धार्थ यूनिवर्सिटी, यादव क्रिकेट क्लब, मऊ की एसटीएच स्पोर्ट्स, साहनी क्रिकेट क्लब व देवरिया की स्टार देवरिया स्टेडियम, बंगाल टाइगर्स, युवा क्रिकेट क्लब बलुआ व विजय इलेक्ट्रानिक्स देवरिया की टीमें शामिल हैं।

आइजीसीएल के चेयरमैन व खेल सलाहकार डॉ. अनुराग भदौरिया ने बताया कि फिल्मी कलाकारों के आगमन को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। सभी मैच रीजनल स्पोर्ट्स स्टेडियम में ही होंगे। बताया कि 500 टीमों में से 32 टीमों का चयन किया गया है। वरुण और आलिया बुधवार को 12.30 बजे स्टेडियम में पहुंच कर मैच का शुभारंभ करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें