फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

36 घंटे तक मेडिकल कॉलेज में बंद रहा बीमार युवक

Mon, 08 Aug 2016 09:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/गोरखपुर।
विज्ञापन
मेड‌िकल कालेज
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज के पुरानी पर्ची काउंटर के पास एक युवक 36 घंटे तक कॉलेज प्रशासन की लापरवाही झेलता रहा। बीमार युवक को कर्मचारियों ने आईसीटीसी (इंटीग्रेटेड काउंसिलिंग एंड टेस्टिंग सेंटर) के सामने गैलरी में बंद कर दिया। मंदबुद्धि होने से वह शोर भी नहीं मचा रहा था। रविवार को छुट्टी होने से चैनल खुला नहीं और सोमवार दोपहर 12 बजे जब चैनल खोला गया तो कर्मचारियों की नजर उस पर पड़ी। जानकारी होने पर एसआईसी ने उसे सर्जिकल वार्ड में भर्ती कराया है।
विज्ञापन


मेडिकल कॉलेज के पुरानी पर्ची काउंटर के ऊपर प्रथम तल पर कमरा नंबर 30 से सटे आईसीटीसी के सामने बनी गैलरी में दोनों तरफ  चैनल लगा है, जो दोपहर दो बजे के बाद बंद हो जाता है। उसी में एक मरीज को शनिवार को बंद कर दिया गया। हैरानी की बात है कि इस दौरान उस पर किसी की नजर नहीं पड़ी। सोमवार सुबह जानकारी होने के बाद गार्ड ने उसे उठाकर किनारे कर दिया। इसकी जानकारी जब एसआईसी तक पहुंची तो उन्होंने उसे सर्जिकल वार्ड में भर्ती कराया।

एसआईसी डॉ. एके श्रीवास्तव ने बताया कि युवक मानसिक रूप से विक्षिप्त है और कुछ भी बोल पाने में असमर्थ है। उसके कमर पर चोट है और पट्टी भी बंधी है, जिससे आशंका जताई जा रही है कि वह पहले भी भर्ती था।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें